ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सागर में पलटी यात्री बस 25 यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में आने वाले रहली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ऑटो को बचाने के चक्कर में पिपरिया मार्ग पर एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित हुई और पलट गई है। घटना में 25 यात्री घायल हो गए हैं और दो की हालत गंभीर बताई जा रही है ,इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को रहली में अस्पताल में भर्ती कराया गया घटना के समय बस में 50 यात्री सवार थे, प्राप्त जानकारी के अनुसार बस शुक्रवार को टिकीटोरिया – कांसल पिपरिया मार्ग पर ऑटो को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई थी।

 ड्राइवर जब तक बस को संभाल पाता उससे पहले ही बस सड़क किनारे मिट्टी के ढेर पर पलट गई। इस हादसे के बाद चीख पुकार मच गई थी और राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर बस से यात्रियों को बाहर निकाला, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एंबुलेंस की मदद से घायलों को रहली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.