ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों ने लगाया जाम

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आने वाले अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में एक तेज रफ्तार डंपर ने सिरसौद – चंदेरी हाईवे मार्ग पर एक युवक को टक्कर मार दी, आपको बता दें की डंपर युवक को कई मीटर तक घसीट कर अपने साथ ले गया इस घटना में युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना गुरुवार शाम की है ,घटना के बाद परिजनों ने सिरसौद – चंदेरी मार्ग पर जाम लगा दिया था।

 इसके बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और परिजनों को समझाया गया तब जाकर परिजन 2 घंटे बाद रोड़ से हटने के लिए राजी हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंपर को जब्त कर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि मृतक अनिल के एक बेटा है और एक बेटी है परिवार का भरण पोषण करने वाला एक अनिल ही था,इस घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.