ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कार में फंसे 7 लोगों की जान बचाकर HERO बन गया वारिस खान ! CM मोहन ने की 1 लाख रुपए के इनाम की घोषणा

भोपाल : मध्य प्रदेश के सीएम मोहन ने शिवपुरी में अपनी जान पर खेलकर 7 लोगों की जान बचाने वाले ब्यावरा के बहादुर शख्स की तारीफ की है। सीएम मोहन ने न सिर्फ तारीफ की बल्कि उनके लिए 1 लाख की इनाम की घोषणा की है। CM ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि शिवपुरी से भोपाल जा रहे एक परिवार के 7 सदस्यों की कार ब्यावारा के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खंती में गिर गई थी। वहां से गुजर रहे एक नागरिक वारिस खान ने साहस दिखाते हुए कार का कांच तोड़कर सभी को बाहर सुरक्षित निकालकर जान बचाई। वारिस खान जी की संवेदनशीलता एवं साहस प्रशंसनीय व प्रेरणादायक है। इस साहसिक कदम के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

ये है पूरा मामला

शिवपुरी से भोपाल जा रहे एक परिवार की कार राजगढ़ जिले के ब्यावरा के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खंती में गिर गई थी, ऐसे में परिवार के सात लोग कार में अंदर ही फंस गए। तभी वहां से निकल रहे बाइक सवार युवक वारिस खान की नजर खंती में गिरी कार पर पड़ी। उन्होंने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए और कार का कांच तोड़कर एक-एक करके सभी सात लोगों को कार से बाहर निकाल लिया। जिससे सभी लोगों की जान बच गई। घटना बुधवार की है, लेकिन गुरुवार को सीएम मोहन यादव जब महाराष्ट्र से वापस लौटे तो उन्हें इस बात की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत युवक को फोन किया और उससे बात करके जमकर वारिस की तरीफ करते हुए उन्हें इनाम देने का ऐलान किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.