ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

झारखंड में राहुल के हेलीकॉप्टर को रोकने का आरोप, PM का कार्यक्रम बनी वजह?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज झारखंड पहुंचे हुए हैं. राहुल गांधी का आज महगामा में कार्यक्रम है. चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद वह बेरमो के लिए प्रस्थान कर रहे थे. इसी बीच महगामा में राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को क्लीयरेंस नहीं दिया जा रहा है. उनके हेलीकॉप्टर को रोका गया है.

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जमुई में कार्यक्रम है. कार्यक्रम के बाद वह देवघर होते हुए जाएंगे. इसी कारण से राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को क्लीयरेंस नहीं मिल रहा है. जबकि महगामा के बाद राहुल गांधी का बेरमो में भी एक कार्यक्रम होना है. हालांकि, जितनी देर राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर रुका हुआ है उतनी देर में लोग उनके साथ तस्वीरें खींचवा रहे हैं.

झारखंड में राहुल गांधी सबसे पहले जनसभा करने गोड्डा पहुंचे थे. जहां उन्होंने जनता को संबोधित किया इसके बाद वो शेड्यूल के मुताबिक बेरमो में जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना हो रहे थे, लेकिन अब उनके हेलीकॉप्टर को क्लीयरेंस दिया जा रहा है. कांग्रेस पार्टी झारखंड के चुनाव को अपने हक में करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है.

राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने गोड्डा में रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने जाति जनगणना को लेकर भी जनता से वादा किया कि कांग्रेस जाति जनगणना कर के दिखाएगी. राहुल गांधी ने कहा, हम मोदी जी से डरते नहीं है. उन्होंने कहा, मोदी जी वो करते हैं जो अरब पति कहते हैं. कांग्रेस नेता ने कहा, बीजेपी ने 16 लाख करोड़ रुपये गरीबों के छीन कर मोदी जी ने अमीरों का माफ किया है.

हेलीकॉप्टर को लेकर सामने आए विवाद

चुनाव में लगातार अलग-अलग पार्टी हेलीकॉप्टर रोके जाने का आरोप लगा रही हैं. उद्धव ठाकरे की शिवसेना से लेकर झारखंड की जेएमएम ने भी हेलीकॉप्टर रोकने का आरोप लगाया है. महाराष्ट्र चुनाव के बीच हवाई सफर के दौरान हुई शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे के विमान की चेकिंग हुई तो वो भड़क गए. मंंगलवार को सोलापुर में चुनाव अधिकारियों ने एक दिन में दूसरी बार उनके हेलीकॉप्टर की तलाशी ली, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई. इस पर उद्धव ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, पीएम मोदी सोलापुर में आए हैं फिर उनके हेलीकॉप्टर की तलाशी क्यों नहीं ली गई.

इसी के बाद मंगलवार को ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने इससे पहले भी चुनाव आयोग, बीजेपी और केंद्र सरकार पर पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान को बाधित करने का आरोप लगाया है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आरोप लगाया था कि जेएमएम नेताओं के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने से रोकने की कोशिश की जा रही है. यह बीजेपी और केंद्र के इशारे पर हो रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.