ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बेटी का दिल आग में पकाकर खाया, फिर बिना कपड़ों में महिला ने किया डांस; बोली- सिद्धी मिलते ही जिंदा कर देती; कातिल मां की कहानी

‘मां…’ यह शब्द अनमोल है. एक बेटे के लिए उसकी मां ईश्वर होती है. उसकी दुनिया होती है. लेकिन झारखंड के पलामू में अंधविश्वास में डूबी एक मां ने ममता को कलंकित करते हुए अपनी बेटी की बलि दे दी. घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अंधविश्वास के दलदल में इस कदर महिला तांत्रिक की बातों में फंसी कि डेढ़ साल की बेटी की हत्या कर दी. उसका सीना चीरकर दिल निकाल लिया. फिर उसे पकाकर खुद खाया और उस तांत्रिक को भी प्रसाद के रूप में खिलाया.

इतना ही नहीं, महिला निर्वस्त्र होकर बलि स्थल के पास नाचती रही. उसके मुताबिक, उसे लगा कि सिद्धियां प्राप्त होंगी, जिससे वह अपनी घर की आर्थिक स्थिति सुधार देगी. घटना पलामू के हुसैनाबाद थाना के खडारपर गांव की है. पुलिस ने आरोपी महिला गीता देवी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही बिहार के सासाराम के रहने वाले उसे तांत्रिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी में जुट गई है, जिसके बहकावे में आकर महिला ने अपनी बेटी की बलि दे दी.

महिला का दावा- वह बेटी को जिंदा कर देती

खडारपर गांव में 50 घर है. इनमें दलित परिवारों की संख्या ज्यादा है. इसी गांव में अरुण राम रहता है, जिसकी 35 वर्षीय पत्नी गीता देवी है. पुलिस की गिरफ्त में आई महिला ने दावा किया कि अगर वह पकड़ी नहीं जाती तो दूसरे दिन ही वह बच्ची को जिंदा कर देती. ये घटना 12 नवंबर देर रात की है.

महिला का पति अरुण राम दिल्ली में काम करता है, जबकि पत्नी गीता देवी अपनी सास कौशल्या देवी और चार बच्चों के साथ खडारपर गांव में रहती थी. इसी बीच, गांव में बिहार के सासाराम का रहने वाला एक तांत्रिक आया. वह गांव में घूम-घूम कर लोगों को अपनी तंत्र विद्या की जानकारी देता था.

तांत्रिक के झांसे में आकर वारदात को दिया अंजाम

तांत्रिक के झांसे में गीता देवी आ गई. इसी बीच गीता देवी एक दिन अपनी सास कौशल्या देवी से यह कहकर घर से निकली कि वह बेटी को लेकर जपला बाजार जा रही है, हालांकि देर रात तक नहीं लौटी. इसी बीच, एकाएक निर्वस्त्र होकर गीता घर पहुंची. परिजन उसकी स्थिति देखकर किसी अप्रिय घटना की आशंका व्यक्त करते हुए पहले उसे कपड़े पहनाए, फिर पूरे मामले की जानकारी ली. बच्ची के बारे में पूछा तो महिला ने बलि की बात कही.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.