ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बुरहानपुर पुलिस ने 2 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को पकड़ा, पूछताछ जारी

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में नेपानगर पुलिस ने एक आरोपी को 2 किलो गांजे के साथ पकड़ लिया है। आपको बता दें कि इससे पहले लालबाग थाना पुलिस और गणपति नाका थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गांजे के साथ पकड़ा था। वहीं मामले की जानकारी देते हुए नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल का कहना है कि चैनपुरा के रहने वाले सुरभान को 2 किलो गांजे के साथ पकड़ा गया है।

 पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी जिसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी चैनपुरा से बदलापुर होते हुए नेपानगर के लिए जा रहा था आरोपी की जब तलाशी ली गई तो उसके पास से 2 किलो गांजा मिला है और आरोपी पर मामला दर्ज कर अभी मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.