ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छतरपुर में एयर गन का छर्रा लगने से घायल हुए नाबालिग की इलाज के दौरान मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बिजावर में एक 16 वर्षीय नाबालिग की एयरगन का छर्रा पेट में लगने से मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसे 5 घंटे तक सही इलाज नहीं मिल सका जिससे उसकी जान चली गई। जानकारी के मुताबिक घटना बिजावर थाना क्षेत्र के जेल मोहल्ला की है, जहां तालाब के पास बैठे हुए नाबालिग को एयरगन से गोली मार दी जिसे पहले बिजावर उपस्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से छतरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

 जहां जिला अस्पताल से ले जाकर पहले निजी अस्पताल में इलाज कराया और हालत बिगड़ने पर फिर जिला अस्पताल लेकर आये जहां उसकी मौत हो गई। वहीं अब आरोप है कि समय पर प्रॉपर ईलाज न मिल पाने के चलते उसकी मौत हो गई, और यदि समय रहते इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी। मौत की खबर सुनकर आरोपी जिला अस्पताल से भाग खड़े हुए, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी करके दबोच लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.