ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ग्वालियर में कार गैरेज में लगी भीषण आग, कबाड़ का सामान जलकर खाक

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शुक्रवार की देर रात को एक कार गैरेज में अचानक भीषण आग लग गई, आपको बता दें कि आग से गैरेज में रखा कबाड़ का सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। यह घटना ग्वालियर जिले में आने वाले सेवा नगर पार्क के पास की है, यहां पर यह गैरेज था वहां आसपास कई मकान बने हुए थे। गनीमत यह रही कि आग घरों तक नहीं पहुंची जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया है।

 आसपास रहने वाले लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझी तो तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। आपको बता दें की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति द्वारा जलती हुई वीडियो सिगरेट गैरेज में फेंकने से आग लगी है।

 ग्वालियर थाना क्षेत्र में आने वाले सेवा नगर में रहने वाले अतीक खान एक कार मैकेनिक हैं और उनके घर के पास ही उनका गैरेज है यहां पर काम खत्म करने के बाद अतीक घर चले गए थे। 11:30 बजे उनको सूचना मिली कि गैरेज में आग लग गई है। आग का पता चलते ही अतीक मौके पर पहुंचे जब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी गैरेज में रखा कबाड़ का सामान चलकर राख हो गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.