ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

J-K: 370 पर घिरी कांग्रेस, यू-टर्न पर नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी ने घेरा

जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर कांग्रेस के रुख को लेकर विवाद गहरा गया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आर्टिकल 370 को बहाल करने की मांग पर यू-टर्न लेने के बाद, जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रमुख ने भी इसी तरह की भावना दोहराते हुए कहा कि इस मुद्दे को न तो पिछले हफ्ते विधानसभा की ओर से पारित प्रस्ताव में उठाया गया था और न ही कहीं और इसका उल्लेख किया गया है.

जिसके बाद कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और पीडीपी समेत अन्य पार्टियां भी सवाल उठा रही हैं. कश्मीर के पूरे विधानसभा चुनाव में 370 बहाली एक बड़ा मुद्दा रहा है.

क्षेत्रीय पार्टियों का कांग्रेस पर हमला

महबूबा मुफ्ती ने भी सवाल उठाते हुए कहा कि JKNC ने जो प्रस्ताव लाया है, उसमें मकसद साफ नहीं किया गया, भ्रम की स्थिति बनी रही और इस पर KJPDP ने पहले दिन से ही सवाल उठाए और इस गठबंधन से भ्रम दूर करने को कहा, क्योंकि जनता ने 370 के मुद्दे पर JKNC को चुना है और उनके पास बहुमत भी है.

BJP ने बोला हमला

बीजेपी ने कांग्रेस पर राजनीतिक नौटंकी करने और लोगों को बेवकूफ बनाने का आरोप लगाया है. बीजेपी नेता ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर अपने राजनीतिक हितों के कारण वे इस पर अपना रुख साफ नहीं कर पा रही है. अब इस प्रस्ताव और अनुच्छेद 370 को लेकर NC-कांग्रेस गठबंधन के बीच विवाद शुरू हो गया है. अब देखना होगा कांग्रेस नेता किस तरह इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.