ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भोपाल के गांवों में बिजली कटौती और कम वोल्टेज से किसान परेशान, सिंचाई के लिए करना पड़ रहा रतजगा

 भोपाल। जिले मे रबी सीजन की फसल बोवनी की तैयारी किसान ने शुरू कर दी है। इसके लिए किसान खेतों में सिंचाई कर रहे हैं, लेकिन समय पर बिजली नहीं मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां बिजली मिल भी रही है तो वोल्टेज कम होने के कारण समस्या बनी हुई है। ऐसे में किसानों को खेतों की सिंचाई करने के लिए रात्रि जागरण करना पड़ रहा है। जबकि बिजली कंपनी द्वारा खेतों के लिए 12 घंटे बिजली देने का दावा किया जाता है, लेकिन इसमें से छह घंटे तक भी मुश्किल से बिजली मिल रही है।

बता दें कि पिछले दिनों जिला पंचायत में हुई साधारण सभा की बैठक के दौरान भी जिला पंचायत सदस्यों ने बिजली कटौती का मुद्दा उठाते हुए अधिकारियों को घेरा था। तब अधिकारियों ने व्यवस्था में सुधार की बात भी कही थी। इसके बावजूद हालात जस के तस हैं।

इन ग्राम पंचायतों में ज्यादा परेशानी

जनपद पंचायत फंदा की ग्राम पंचायत ईंटखेड़ी, अरवलिया, परवलिया, अचारपुरा, भैंरोपुरा, मस्तीपुरा, परेवाखेड़ा, मुबारकपुर, जगदीशपुर, मुगालिया कोट, सेमरा, परवलिया सड़क सहित आसपास की ग्राम पंचायतों में बिजली कभी भी गुल हो जाती है। यहां बिजली आती भी है तो वोल्टेज काफी कम रहता है। ऐसे में किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

नहीं करते है समय पर सुधार कार्य

किसानों ने बताया कि पंचायतों में बिजली आपूर्ति लाइन काफी पुरानी हो गई हैं। इनको समय पर सुधारा नहीं जाता है। यही हाल ट्रांसफार्मर का भी बना हुआ है। जब सीजन में भार अधिक होता है तो फाल्ट आदि के कारण बिजली गुल हो जाती है। जिसकी शिकायत करने के बाद भी समय पर कर्मचारियों द्वारा सुधार कार्य नहीं किया जाता है।

इनका कहना है

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या बरकरार है। खासतौर पर खेतों पर दी जाने वाली बिजली समय पर नहीं आती है। मुश्किल से पांच से छह घंटे ही मिलती है। ऐसे में किसानों को रबी सीजन की तैयारियों के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है।

– मोहन सिंह जाट, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत

ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों द्वारा रबी सीजन की फसल बोवनी की तैयारी की जा रही है। ऐसे में बिजली आपूर्ति तय समय सीमा में करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि पंचायतों में व्यवस्था गड़बड़ा रही है तो पता कर इसमें सुधार कराया जाएगा।

– मनोज द्विवेदी, प्रकाशन एवं नोडल अधिकारी, ऊर्जा विभाग

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.