ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अयोध्या: राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी! खालिस्तानी आतंकी पन्नू के वीडियो के बाद हाई अलर्ट

अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर को उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी है. उसने दावा किया है कि16 और 17 नवंबर को अयोध्या में धमाके होंगे.इस धमकी के बाद मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहीं शनिवार की दोपहर सुरक्षा एजेंसियों ने मंदिर के अंदर और बाहर रूटमार्च किया. इस रूटमार्च में सीआरपीएफ, पीएसी और लोकल पुलिस के अलावा मंदिर के अंदर सुरक्षा में लगी फोर्स शामिल थी. राम मंदिर की सुरक्षा में लगे अधिकारियों के मुताबिक पूरा मंदिर परिसर पहले से अभेद्य किला है.

यहां आदमी तो आदमी, कोई पक्षी भी सुरक्षा एजेंसियों की मर्जी के बिना पर नहीं मार सकता. बावजूद इसके खालिस्तानी आतंकी पन्नू की धमकी के बाद मंदिर के अंदर और बाहर की सुरक्षा की समक्षा की गई है. रूट मार्च कर मंदिर में आने जाने वाले प्रवेश एवं एग्जिट द्वार की मॉनिटरिंग की गई है. इसके अलावा सुरक्षा से संबंधित अन्य बिंदुओं को खंगाला गया है. अधिकारियों के मुताबिक समीक्षा के दौरान सभी बिंदुओं पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस मिली. इसके बाद कमांडेंट मंदिर सुरक्षा के साथ एटीएस, सीआरपीएफ और पीएसी के जवानों ने संयुक्त रूप से रूटमार्च किया.

रूट मार्च में चौकस मिली सुरक्षा व्यवस्था

इसी क्रम में अयोध्या पुलिस ने मंदिर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की. खासतौर पर अयोध्या में घुसने के सभी रास्तों के अलावा राम जन्मभूमि परिसर तक की सड़क पर पुलिस ने फ्लैगमार्च किया. इस दौरान शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के अलावा अन्य इलेक्ट्रॉनिक और मैन्यूअल सर्विलांस की स्थिति भी देखी गई. अधिकारियों के मुताबिक हर पॉइंट पर व्यवस्था चौकस मिली है. बावजूद इसके अयोध्या में घुसने के सभी रास्तों पर वाहनों की चेकिंग तेज कर दी गई है. इसके अलावा बम और डॉग स्क्वायड को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है.

पन्नू ने जारी किया धमकी भरा वीडियो

बता दें कि हाल में खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस संगठन के मुखिया पन्नू ने राम मंदिर को उड़ाने की धमकी दी थी. इसमें कहा था कि 16 और 17 नवंबर को अयोध् में सीरियल बम धमाके होंगे. पन्नू ने इस धमकी से संबंधित एक वीडियो भी जारी किया था. उधर, मंदिर की सुरक्षा में जुटी एजेंसियों का दावा है कि मंदिर की सुरक्षा कई लेयर की है. ऐसे में मंदिर के ऊपर ना तो जमीन से हमला सफल होगा और ना ही आसमान से. सुरक्षा व्यवस्था इतनी मजबूत है कि यदि कोई हमला करता भी है तो हमले से पहले ही वह पकड़ लिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.