ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बुमराह के लिए काल है ये ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, कभी नहीं हुआ आउट, बताया किस भारतीय गेंदबाज से है डर?

जसप्रीत बुमराह की गिनती दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में होती है. उनके सामने अच्छे से अच्छा बल्लेबाज भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाते हैं. लेकिन ऑस्ट्रेलिया का ऐसा बल्लेबाज भी है, जिसे 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले बुमराह को लेकर कोई टेंशन नहीं है. वह आसानी से उनकी स्विंग गेंदबाजी को अब तक टैकल करता आया है. सबसे हैरानी की बात ये है कि बुमराह आज तक इस खिलाड़ी टेस्ट में आउट नहीं कर पाए हैं. यहां हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा की. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने से पहले उन्होंने कहा कि बुमराह को खेलना बहुत आसान है. हालांकि, ख्वाजा ने भारतीय टीम से बाहर एक गेंदबाज का नाम बताया, जिनसे उन्हें बहुत डर लगता है.

ख्वाजा हमेशा रहे बुमराह पर भारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने में अब गिनती के दिन रह गए हैं. 22 नवंबर से पहला मैच की खेला जाना है. इसके साथ ही बल्ले और बैट की बीच जंग शुरू हो जाएगी. पर्थ की तेज पिच पर दोनों टीमों के बल्लेबाज और गेंदबाज एक-दूसरे परीक्षा लेंगे. लेकिन इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा ने एक हैरान करने वाला बयान दिया है.

ख्वाजा ने कहा कि जसप्रीत बुमराह के यूनिक एक्शन के कारण शुरू में थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन थोड़ा खेलने के बाद बल्लेबाज उससे परिचित हो जाते हैं. ख्वाजा के मुताबिक उन्हें खेलने में कोई परेशानी नहीं होती है. आंकड़े भी इसकी गवाही देते हैं. दरअसल, टेस्ट में 2018 और 2019 में दोनों का आमना-सामना हुआ. इस दौरान बुमराह ने उन्हें 155 गेंद फेंकी लेकिन एक बार भी आउट नहीं कर सके. वहीं ख्वाजा ने 43 रन बटोरे. अगर ये आंकड़ा इस सीरीज में भी बरकरार रहा तो भारतीय टीम मुश्किल में आ सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.