ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डबरा में कलश यात्रा के दौरान छत से गिरा सीमेंट पिलर, घायल हुआ युवक इलाज के दौरान मौत

डबरा। श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन के लिए निकाली जा रही कलश यात्रा के दौरान एक दुखद हादसा हुआ है, जिसमें ढीमर मोहल्ला निवासी ध्रुव बैस की मौत हो गई। ठाकुर बाबा मंदिर से शुरू हुई यह कलश यात्रा मंगल रोड़ स्थित भागवत कथा स्थल की ओर जा रही थी। जैसे ही यात्रा सांई बीरबल दास आश्रम के पास पहुंची, बग्गी के रथ में उलझी एक बिजली की केबल छत की दीवार पर रखे सीमेंट पिलर में फंस गई।

अचानक झटका लगने से भारी सीमेंट पिलर नीचे गिर गया और वहां खड़े ध्रुव बैस पर जा गिरा। घटना के बाद लोगों ने ध्रुव को तुरंत रामगढ़ पुल के पास एसआरएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को निगरानी में लेते हुए पंचनामा तैयार किया और मामला दर्ज किया है।हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यात्रा के दौरान बिजली की केबलों और अन्य खतरों को लेकर सावधानी नहीं बरती गई, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। घटना ने आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.