ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन, मिले 5 बंकर और 2 बैरक

मणिपुर में हिंसा की घटनाओं पर काबू पाने के लिए राज्य पुलिस लगातार ऑपरेशन चला रही है. इस कड़ी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने 5 बंकर, 2 बैरक और 1 वॉशरूम नष्ट किया. मणिपुर पुलिस का कहना है कि पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया. इस कड़ी में बीते शनिवार कांगपोकपी जिले के ऐगेजांग और लोइचिंग के बीच के सुरक्षाबलों ने 5 बंकर, 2 बैरक और 1 वॉशरूम नष्ट किया.

पुलिस के मुताबिक, इन ठिकानों से इंसास राइफल और 12 बोर की बंदूक का एक-एक खाली केस बरामद हुआ है. साथ ही 7.62 एसएलआर के 11 खाली केस, कनवर्टर के साथ सौर प्लेट, 28 कंबल, 8 मच्छरदानी, 1 चारपाई, 1 जोड़ी जूता, 6 टी-शर्ट, और अन्य सामग्री बरामद हुई है.

राज्य में हालात अभी भी तनाव पूर्ण बने हुए हैं. सोमवार को कोर्डिनेटिंग कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी के सदस्यों की अगुवाई में लोगों ने कर्फ्यू आदेशों का उल्लंघन किया. इस दौरान इंफाल पश्चिम जिले में कई सरकारी दफ्तरों के दरवाजों पर ताले जड़ दिए. ये लोग जिरीबाम में 3 महिलाओं और 3 बच्चों की हुई हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे.

सीओसीओएमआई (कोर्डिनेटिंग कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी) इंफाल घाटी क्षेत्र में बहुसंख्यक जातीय समूह मैतई का प्रभावशाली संगठन है. घाटी क्षेत्र में इंफाल पश्चिम सहित 5 जिले हैं. उधर, राज्य सरकार ने सोमवार को राज्य के 7 जिलों में इंटरनेट सेवा का निलंबन बुधवार तक बढ़ा दिया है.

मणिपुर के हालात पर सोमवार को दिल्ली में हाई लेवल बैठक हुई. गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में गृह मंत्रालय के आला अधिकारियों के अलावा खुफिया विभाग के आला अधिकारी और अर्धसैनिक बलों के अधिकारी मौजूद रहे. गृह मंत्री ने राज्य की कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने राज्य में सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती की भी समीक्षा की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.