ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

IPL 2025: ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स से अलग होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- पैसों को लेकर…

IPL 2025 के ऑक्शन में अब गिनती के दिन बचे हैं. उससे पहले ऋषभ पंत ने चुप्पी तोड़ी है. और, ऐसा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स से खुद के अलग होने की वजह बताने की कोशिश की है. ऋषभ पंत ने ऐसा सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए किया. पंत ने दरअसल ये बात सोशल मीडिया पर सीधे तौर पर नहीं लिखी. बल्कि, एक कार्यक्रम में सुनील गावस्कर को उस मामले पर टिप्पणी करते देख खुद की बात रखी. सीधे शब्दों में कहें तो पंत ने गावस्कर को करेक्ट करने की कोशिश की है.

रिटेन ना होने पर पंत ने तोड़ी चुप्पी

दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को क्यों रिटेन नहीं किया, इस मसले पर सुनील गावस्कर स्टार स्पोर्ट्स पर टिप्पणी कर रहे थे. कार्यक्रम में गावस्कर ने कहा कि पंत को ना रिटेन किया जाना मैच फीस से जुड़ा मसला हो सकता है. गावस्कर को सुनने के बाद पंत ने एक्स हैंडल पर ये बताया कि कम से कम ये पैसों से जुड़ा मामला तो नहीं हो सकता.

मेरे रिटेंशन का पैैसों से लेना-देना नहीं- पंत

ऋषभ पंत ने कार्यक्रम के वीडियो पर रिप्लाई करते हुए लिखा- एक बात मैं दावे से कह सकता हूं कि मेरे रिटेंशन का पैसों से कोई लेना-देना नहीं है.

वीडियो में हालांकि सुनील गावस्कर ने ये भी उम्मीद जताई है कि दिल्ली कैपिटल्स उन्हें वापस से लेने की कोशिश कर सकती है. ऐसे इसलिए क्योंकि वो एक विकेटकीपर बल्लेबाज तो हैं ही साथ ही साथ कप्तानी के मैटेरियल भी हैं.

ऋषभ पंत पर होंगी सबकी निगाहें

IPL 2025 के रिटेंशन में ऋषभ पंत की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये हैं. इस बार के ऑक्शन में कई फ्रेंचाइजियों को कप्तान की भी तलाश है. ऐसे में ऋषभ पंत डिमांड में हो सकते हैं. उन पर पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों की भी नजर होगी. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के लिए उन्हें रिलीज करने के बाद फिर से जोड़ना मुश्किल टास्क होने वाला है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.