ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर एयरपोर्ट पर दो पासपोर्ट के साथ मोहम्मद कलाम राइन नाम का संदिग्ध गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

इंदौर  : इंदौर एयरपोर्ट पर शारजाह से आये एक व्यक्ति को दो पासपोर्ट के साथ पकड़ा गया है, दोनों ही पासपोर्ट पर अलग अलग नाम और अलग अलग एड्रेस दर्ज है, पूरा मामला सामने आने के बाद एयरपोर्ट के अधिकारियों ने इसकी शिकायत एरोड्रम थाने में दर्ज करवाई है जिसके बाद अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इंदौर की एरोड्रम पुलिस ने एयरपोर्ट ऑफिसर की शिकायत पर शारजाह से आए एक यात्री पर गलत पासपोर्ट के साथ यात्रा करने के मामले में कार्रवाई की है। दरअसल इंदौर एयरपोर्ट इमिग्रेशन शाखा के अधिकारी द्वारा एरोड्रम थाने पर एक लिखित आवेदन दिया गया था जिसमें बताया गया था कि मोहम्मद कलाम राइन नाम का व्यक्ति शारजाह से इंदौर आने वाली फ्लाइट से इंदौर एयरपोर्ट पर उतरा था। यही पर इमिग्रेशन के दौरान व्यक्ति के पासपोर्ट में अंकित जन्म दिनांक और उनकी उम्र में अंतर दिखा, इसके बाद अधिकारियों ने व्यक्ति से पूछताछ की और उसकी तलाशी ली। इसी दौरान व्यक्ति के पास से एक और पासपोर्ट मिला जिस पर डेट ऑफ बर्थ और एड्रेस अलग मिला। इसके बाद मामले की शिकायत एरोड्रम थाने पर की गई। पूरे मामले में पुलिस ने अपनी जांच भी शुरू की है। इसमें सेंट्रल एजंसियों को भी मामले की जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार किसी भी व्यक्ति के दो पासपोर्ट नहीं हो सकते हैं। ऐसे में पूरे मामले में मोहम्मद कलाम राइन नाम के व्यक्ति का रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.