ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जीजा जी ये क्या कर दिया? शादी में दूल्हे को पिला दी शराब, दुल्हन ने कहा- अब बारात वापस ले जाओ ‘सैंया’

उत्तर प्रदेश के औरैया में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक शादी समारोह में लोग डीजे की धुन पर थिरक रहे थे. स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को जयमाल पहनाई. इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि दुल्हन नाराज होकर वहां से चली गई. वहीं दूल्हे को बिना दुलहन के ही बारात लेकर बैरंग वापस लौटना पड़ा. इस घटना की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. दरअसल जयमाल के दूल्हे के जीजा ने उसे शराब पिला दी. इसकी जानकारी हुई तो दुल्हन और उसके भाई ने हंगामा कर दिया.

यही नहीं, दुल्हन पक्ष ने तुरंत पुलिस बुला ली. इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और दूल्हे को बैरंग वापस लौटना पड़ा. दरअसल, जयमाल के बाद लड़के के जीजा उसे स्टेज से लेकर गए और गाड़ी में बैठकर दोनों दारू पीने लगे. इतने में वहां दुल्हन का भाई पहुंच गया और उसने गाड़ी में दूल्हे को देखकर पूछा कि वह यहां क्या कर रहा है. दूल्हे ने भी कहा कि पानी पीने के लिए आया था. लेकिन उसके मुंह से उठती बदबू से साफ पता चल रहा था कि वह दारू पी रहा था.

दुल्हन ने शराबी के साथ शादी से किया इंकार

इसके बाद दुल्हन के भाई ने आकर घटना की पूरी जानकारी अपनी बहन और अन्य परिजनों को दी. इसके बाद दुल्हन ने साफ कह दिया कि वह किसी शराबी के साथ शादी नहीं करेगी. फिर क्या था, दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष को घेर लिया और शादी से इंकार करते हुए समारोह के आयोजन में हुए खर्चे की डिमांड की. इससे मामला और बिगड़ता चला गया. आखिर में पुलिस बुलानी पड़ी. इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में समझौता हुआ और दूल्हा के परिजनों ने खर्चा लेकर उन्हें छोड़ दिया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.