ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘कटिया’ फंसा कर न करना शादी, अंधेरे में ही दूल्हा-दुल्हन को डालनी होगी वरमाला; बिजली विभाग का आदेश!

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विभाग ने सख्त कार्रवाई करने की बात कही है. कटिया कनेक्शन को रोकने के लिए विभाग की तरफ से टेंपरेरी कनेक्शन की शुरुआत की गई है. एक अधिकारी ने कहा कि जानकारी मिली है कि शादी समारोह में कटिया कनेक्शन से बिजली चोरी की जा रही है. बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा कि चोरी करने वालों को जेल जाना पड़ सकता है. शादी समारोह के दौरान लोग कटिया फंसा कर बिजली का उपयोग करते हैं.

विद्युत वितरण खण्ड गाजीपुर नगर अधिशाषी अभियंता आशीष शर्मा ने कहा कि नवंबर माह से शादियों का सीजन शुरू हो गया है. जिसमें शादियां गेस्ट हाउस, लॉन, होटल, मैरिज हाल अन्य स्थानों से की जा रही हैं. जानकारी के अभाव में सीधे कटिया डालकर बिजली का उपयोग कर लिया जाता है. जिससे बिजली विभाग को लाखों का नुकसान हो रहा है. ऐसे में विभाग ने अब कार्रवाई करने का मन बना लिया है और अब ऐसे लोगों को लाखों रुपए का जुर्माना भरना पड़ सकता है या जेल भी जा सकते हैं.

लेना होगा टेंपरेरी कनेक्शन

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा 1 दिन के लिए टेंपरेरी कनेक्शन किए जाने की व्यवस्था की गई है. जिसमें जो छोटे मैरिज हॉल या होटल है वो 40 किलोवाट का विद्युत कनेक्शन 1 दिन के लिए कार्यालय में कैशियर के पास 8750 रुपए जमा कराकर ले सकते हैं. जो बड़े लॉन या मैरिज हॉल हैं वो 50 किलोवाट का कनेक्शन ले सकते हैं, जिसमें 9750 रुपए की फीस जमा कर सकते है. कनेक्शन लेने के लिए सिर्फ शादी कार्ड एवं एक आईडी कार्ड की आवश्यकता होगी.

बिजली चोरी करने पर होगी कार्रवाई

एक दिन के विद्युत कनेक्शन के लिए सभी एसडीओ एवं जेई को निर्देश दिए गए हैं कि शादी के दिन सभी मैरिज हॉल, लॉन, होटल की जांच की जाए. यदि कोई भी बिना टेंपरेरी कनेक्शन के बिजली चोरी करते हुए पाया जाएगा तो तत्काल लाइन काट दी जाए और संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए. बिना टेंपरेरी कनेक्शन के बिजली चोरी करते हुए पाए जाते हैं तो शादी समारोह अंधेरे में मनाना पड़ सकता है और संबंधित लोगों को जेल भी जाना पड़ सकता है.

बिजली विभाग के द्वारा इस तरह के फरमान आने के बाद अब जिन लोगों के घरों में बेटे और बेटियों की शादी है या फिर मैरिज प्लान वालों में हड़कंप मचा हुआ है. वह सभी लोग विद्युत विभाग और अधिकारियों की दौड़ लगा रहे हैं. ताकि उनके बेटे और बेटियों की शादी अंधेरे में ना करनी पड़े.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.