ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बांके बिहारी को हाथ जोड़े, दर्शन किया, मंदिर के चौखट से निकला… नीचे गिरा और निकल गए प्राण

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आए एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक दर्शन करके मंदिर से बाहर निकल रहा था. इसी दौरान अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ी और फिर वह देखते ही देखते जमीन पर गिर गया. आनन-फानन में लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि मृतक पंजाब से दर्शन के लिए आया था.

बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आए एक वृद्ध व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने के बाद मौके पर ही मौत हो गई. मृतक पंजाब के जालंधर से अपने परिजनों के साथ बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आया था. व्यक्ति बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के बाद बाहर निकल ही रहा था कि अचानक से मंदिर की चौखट पर ही उसकी तबीयत खराब हो गई और फिर वह देखते ही देखते वह नीचे गिर गया. मंदिर के सुरक्षाकर्मी और परिजन उसे लेकर जिला संयुक्त अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

पंजाब से आए भक्त की हुई मौत

मृतक की पहचान रणधीर तलवार (72) के तौर पर हुई है, जो पंजाब के जालंधर से बांके बिहारी में दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे थे. मौत की इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह गिरते हुए नजर आ रहे हैं. मृतक रणधीर के बारे में परिजनों ने बताया कि उनको पहले एक हार्ट अटैक आ चुका है. वहीं, डॉक्टरों ने रणधीर की मौत की वजह हार्ट अटैक को बताया है. मौत की सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की बात कर रहे हैं.

लापरवाही का लगाया आरोप

कुछ लोग इस पूरे मामले को लेकर प्रशासन पर लापरवाही बरतने के आरोप लगा रहे हैं, वहीं, कुछ लोग दर्शन के बाद मौत हो जाने को मोक्ष में जाने के रास्ता बता रहे हैं. पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि हमें मौत की खबर मिली है, लेकिन अभी तक किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. शिकायत आने के बाद मामले की जांच की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.