ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्कूल में दौड़ की प्रतियोगिता के लिए प्रैक्टिस कर रहीं तीन छात्राओं को ट्रक ने कुचला, एक की मौत

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में स्कूल में होने वाली प्रतियोगिता की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहीं तीन छात्राओं को एक ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, बाकी दो गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक शिवपुरी में तीनों छात्राएं स्कूल में होने वाली दौड़ की प्रतियोगिता की तैयारी कर रहीं थीं। दौड़ लगाने के बाद हाईवे पर सर्विस लाइन पर तीनों रेस्ट कर रहीं थीं। इसी दौरान ट्रक रेलिंग तोड़ता हुआ उन पर चढ़ गया, जिसमें एक छात्रा की मौत हो गई, दो घायल हैं।

सड़क से निकल रहे अन्य लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को दुर्घटना की सूचना दी और दोनों घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे में मृत छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही ट्रक ड्राइवर के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

इधर, भिंड में तीनअलग-अलग हादसों में एक युवती की मौत, सात लोग घायल

भिंड जिले में अलग-अलग तीन सड़क हादसों में एक युवती की मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय ममता कुशवाह पुत्री रामखिलौने कुशवाह निवासी कुर्तोली थाना नदीगांव उप्र के दांत में दर्द हो रहा था।

मंगलवार को वह अपने भाई 19 वर्षीय अभिषेक कुशवाह और जीजा 23 वर्षीय रोहित पुत्र अनिल कुशवाह के साथ दवा लेने के लिए भिंड आई थी। शाम साढ़े चार बजे वह दवा लेकर वापस लहार जा रहे थे। ऊमरी निकलकर रूर की पुलिया के पास आगे जा रही बाइक फिसलकर सड़क पर गिर गई।

आगे वाली से टकराने से बचने के लिए अभिषेक की बाइक फिसल गई। जिससे पीछे बैठी युवती सड़क पर गिर गई। जिससे सिर में चोट आ गई। भाई और जीजा गंभीर हालत में युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में अभिषेक और रोहत को मामूली चोटें आई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.