ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

क्या होती है सीओपीडी की बीमारी, बढ़ते प्रदूषण में क्यों हो जाती है खतरनाक

प्रदूषण का लेवल दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में बढ़ा हुआ है. पॉल्यूशन के कारण लोगों को काफी समस्या हो रही है. जिन लोगों को पहले से सांस की बीमारियां हैं उनकी परेशानी ज्यादा बढ़ गई है. खासतौर पर जिन लोगों को सीओपीडी की बीमारी है उनको खतरा ज्यादा रहता है. सीओपीडी की बीमारी क्या होती है. इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इस बीमारी के मरीज पॉल्यूशन में अपनी सेहत का ध्यान कैसे रखें. इस बारे में एक्सपर्ट्स से जानते हैं.

सीओपीडी को क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज कहते हैं. यह सांस की एक खतरनाक बीमारी है. इस डिजीज में मुंह से फेफड़ों तक जाने वाले नली में सूजन आ जाती है. ऐसा एलर्जी के कारण भी हो सकता है. सूजन की वजह से सांस लेने में परेशानी होती है. लंग्स की नली में सूजन आने के कारण कुछ मामलों में सांस लेने तक में परेशानी होने लगती है. ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टरों से सलाह लेनी चाहिए.

प्रदूषण बढ़ा देता है खतरा

जीटीबी हॉस्पिटल में पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ विजय प्रसाद बताते हैं कि जिन लोगों को पहले से ही सीओपीडी की बीमारी है उनकी परेशानी प्रदूषण में बढ़ जाती है. पॉल्यूशन के कारण लंग्स में धूल के छोटे-छोटे कण चले जाते हैं. चूंकि सोओपीडी के कारण पहले से ही लंग्स के ट्रैक में सूजन रहती है तो प्रदूषण के कारण यह समस्या और भी बढ़ जाती है.

डॉ प्रसाद के मुताबिक, इस समय ओपीडी में सीओपीडी बीमारी के मरीजों की संख्या काफी बढ़ी हुई है. कुछ मरीजों को भर्ती तक करने की जरूरत पड़ रही है. दवाओं, इनहेलर और ऑक्सीजन थेरेपी से इन मरीजों का इलाज किया जा रहा है. लोगों को सलाह है कि इस पॉल्यूशन में बाहर जाने से बचें. जिनको पहले से ही सीओपीडी की बीमारी हैं वे लोग इस बात का विशेष ध्यान रखें. अगर बाहर जाना जरूरी है तो साथ में इन्हेलर जरूर लेकर जाएं और अपनी दवाएं भी साथ रखें.

सीओपीडी के लक्षण क्या हैं

सांस लेने में परेशानी

खांसी और कफ

सीने में दर्द

थकान

सांस फूलना

सीओपीडी से बचाव कैसे करें

वायु प्रदूषण से बचाव करें

नियमित जांच करवाएं

मास्क पहनकर रहें

घर से बाहर जाने से बचें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.