ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जागरण देखने गए थे घरवाले, बहू ने पीछे से बुला लिया बॉयफ्रेंड, तभी हुई ससुर की एंट्री और फिर…

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के थाना खुटार के गांव रौतापुर कला निवासी रामसेवक का शव मिला था. रामसेवक की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी. ऐसे में पुलिस ने अब रामसेवक हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस हत्याकांड में राम सेवक की बहू शशि मिश्रा,उसके प्रेमी और प्रेमी के दोस्त को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल होने वाला लोहे का पाइप भी बरामद कर लिया है. साथ ही तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जांच के दौरान इस हत्याकांड में सुबोध मिश्रा और शशि का नाम आया था. ऐसे में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें सुबोध मिश्रा ने बताया कि आलोक कुमार मिश्रा उसका मौसेरा भाई है. साथ ही बताया कि उसका रामसेवक की बहू के साथ प्रेम संबंध थे.

बेटी के नाम जमीन करने का था शक

पुलिस ने बताया कि बहू शशि को शक था कि ससुर रामसेवक ने अपनी पूरी खेती की जमीन बेटी अनुपमा के नाम कर देगा. ऐसे में वो हर रोज रामसेवक से लड़ती थी. ऐसे में एक दिन शशि ने जमीन अपने नाम करने के लिए रामसेवक की हत्या की योजना बनाई. इसके लिए उसने अपने आशिक सुबोध मिला को फोन करके पूरी प्लानिंग बताई. एक दिन रामसेवक खुटार में जागरण देखने के लिए गया हुआ था. मौका पाकर शशि ने सुबोध को अपने घर पर बुला लिया. सुबोध अपने साथी शत्रुघ्न को लेकर 14-15 नवंबर की रात रामसेवक के घर पहुंचा और छुप गया.

कैसे की रामसेवक की हत्या?

जानकारी के मुताबिक रामसेवक जब घर आया और कमरे में सोने गया तो बहू और उसके प्रेमी सुबोध ने मिलकर उसके हाथ-पैर पकड़कर मुंह दबा दिया. वहीं शत्रुघ्न ने पाइप से रामसेवक के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मृत्यु हो गई. किसी को उनपर शक न हो इसके लिए दोनों ने पाइप का टुकड़ा गन्ने के खेत के बीच छुपाकर रख दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.