ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

श्री गुरु नानक देव जी की नकल करने पर विवाद! वायरल वीडियो पर भड़के सिख, शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिए जांच के आदेश

शहडोल : मध्य प्रदेश के शहडोल में प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी का रूप धारण कर सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले वायरल वीडियो पर विवाद गहराता चला जा रहा है। मामले में संज्ञान लेते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने इसकी जांच के आदेश जारी किए हैं। शिरोमणि कमेटी कार्यालय की ओर से जारी बयान में एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। वीडियो मध्य प्रदेश के शहडोल में सिंधी समुदाय के एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिख धर्म में गुरु साहिबान की नकल करना सख्त मना है और इस वीडियो से सिख भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।

एडवोकेट धामी ने कहा कि सिंधी समुदाय श्री गुरु नानक देव जी के प्रति बहुत श्रद्धा रखता है और उनसे जुड़े दिनों को भी मनाता है, लेकिन सिख धर्म की परंपराओं और शिष्टाचार का ध्यान रखना सभी के लिए बहुत जरूरी है। किसी को भी गुरुओं की नकल करने और नैतिकता के विरुद्ध कार्य करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में धर्म प्रचार कमेटी के मध्य प्रदेश में चल रहे सिख मिशन ओजैन के प्रचारकों को जांच कर पूरी रिपोर्ट देने को कहा गया है, जो रिपोर्ट मिलने के बाद श्री अकाल तख्त साहिब को भेजी जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.