ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रतलाम में मां पर बच्चों को पानी की टंकी में डुबाने का शक, कब्र से पुलिस ने निकाले जुड़वा भाई-बहन के शव

 रतलाम। चार माह के जुड़वा भाई-बहन की पानी की टंकी में डूबने से मौत होने का कारण दूसरे दिन भी सामने नहीं आया है। मां पर बच्चों को डुबाने की शंका को लेकर पुलिस जांच कर रही है। परिजन ने बगैर पोस्टमार्टम कराए और पुलिस को सूचना दिए बिना दोनों के शव मिल्लत नगर के पास स्थित नूरानी कब्रिस्तान में दफना दिए थे। पुलिस ने बच्चों के गुरुवार दोपहर कब्रों से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाए।

उल्लेखनीय है कि माणकचौक थाना क्षेत्र की वेदव्यास कालोनी क्रमांक-4 (मदीना कॉलोनी) में किराए के मकान में ऊपरी मंजिल लहसुन मंडी में मजदूरी करने वाले आमिर कुरैशी परिवार के साथ रहता है। उसके चार माह की बेटे-बेटी फातिमा व हसन की बुधवार दोपहर करीब दो बजे पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई थी।

परिवार ने पुलिस को नहीं दी सूचना

परिवार बच्चों को अस्पताल नहीं ले गया और पुलिस को सूचना भी नहीं दी गई। बच्चों के शवों को आमिर शेरानीपुरी कुरैशी मंडी में रह रहे पिता हुसैन कुरैशी के घर ले गया था। वहां से दोनों के शव नूरानी कब्रिस्तान ले जाकर दफना दिए थे।

पुलिस ने मौके पर जाकर की पूछताछ

शाम को पुलिस को सूचना मिली कि दो बच्चों की पानी में डूबने से मौत हुई है। उन्हें पुलिस को सूचना दिए बगैर दफना दिया है। बच्चों को उनकी मां ने ही टंकी में डूबाया है। इस पर पुलिस ने आमिर कुरैशी के घर जाकर देखा और आसपास के लोगों व आमिर से पूछताछ की। बच्चों की मौत का मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने गुरुवार को एसडीएम को रिपोर्ट देकर मृतक बच्चों के शवों की पोस्टमार्टम की जांच के लिए कब्रिस्तान में से निकालने की अनुमति दी जाए।

अधिकारी पहुंचे कब्रिस्तान

एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 196 की उपधारा (4) के तहत बच्चों के शव कब्रों से निकालने के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारी (तहसीलदार) ऋषभ ठाकुर को नियुक्त किया। दोपहर करीब एक बजे एएसपी राकेश खाखा, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, एफएसएल अधिकारी डॉ अतुल मित्तल, माणकचौक थाना प्रभारी सुरेंद्रसिंह गड़रिया व अन्य अधिकारी कब्रिस्तान पहुंचे।

पुलिस बच्चों की मां से कर रही पूछताछ

पुलिस बच्चों के पिता आमिर को भी लेकर आई थी। आमिर ने एक स्थान पर ले जाकर बताया कि यहां दोनों बच्चों को शव पास-पास में दफनाए गए हैं। इसके बाद कर्मचारियों ने दोनों बच्चों की कब्रों से फावड़े व हाथों से मिट्टी हटाकर शव बाहर निकाले। एफएसएल अधिकारी मित्तल ने बच्चों के शव चेक किए। उसके बाद दोनों शव मेडिकल कॉलेज भिजवाए गए। पुलिस के अनुसार बच्चों की मां से पूछताछ की जा रही है।

मानसिक संतुलन ठीक नहीं

आमिर ने कहा कि उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। घटना के समय वह घर से कुछ दूरी पर ही रहने वाली रिश्तेदार महिला के इंतकाल होने पर बड़ी बेटी चार वर्षीय अक्शा को लेकर गया था। घर पर पत्नी मुस्कान (पम्मी) व चार माह के जुड़वा दोनों बच्चे थे।

दोपहर करीब दो बजे पत्नी ने फोन कर बताया कि वह पानी की टंकी के पास खड़ी थी। इसी दौरान दोनों बच्चे उसके हाथ से छूटकर टंकी में गिर गए हैं। वह तत्काल दोस्त को लेकर घर पहुंचा और पत्नी टंकी के पास बेहोश पड़ी थी। उसने बच्चों को टंकी से निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

मां संदेह का दायरे में

सूचना मिली थी कि मां ने बच्चों की डूबाकर हत्या की है। मां संदेह के दायरे में है। बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए निकलवाए हैं। मामले की जांच की जा रही है। राकेश खाखा, एएसपी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.