ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

6 दलबदलू, हारे हुए नेता को भी टिकट.. आप के 11 उम्मीदवारों का लेखा-जोखा

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले कील-कांटे दुरुस्त करने में जुटी आम आदमी पार्टी ने 11 उम्मीदवारों के नाम ऐलान किए हैं. उम्मीदवारों की घोषणा उन सीटों पर की गई है, जहां आप एंटी इनकंबेंसी से जूझ रही थी. अधिकांश सीटों पर पार्टी ने बाहर से आए उम्मीदवारों को टिकट दिया है.

सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने हाल ही में एक सर्वे कराया था. इस सर्वे में जिन उम्मीदवारों के खिलाफ क्षेत्र में नाराजगी की बात सामने आई, वहां पार्टी ने नए उम्मीदवार देने का फैसला किया. कहा जा रहा है कि जल्द ही पार्टी 59 और उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है.

70 विधानसभा सीटों वाली दिल्ली में फरवरी 2025 में चुनाव कराए जा सकते हैं. यहां सरकार बनाने के लिए 36 विधायकों की जरूरत होती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.