ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एक समुदाय के लोग खुद को संविधान से ऊपर समझते हैं… संभल बवाल पर बरसे योगी के मंत्री

उत्तर प्रदेश के संभल जिले की शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान आज बवाल हो गया. भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया. इस दौरान सड़क पर आगजनी की गई. पथराव की घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया, पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया. मस्जिद के सर्वे को लेकर दोनों पक्षों के बीच मतभेद बने हुए हैं, और इस घटनाक्रम ने स्थिति को और भी संवेदनशील बना दिया है. इस पूरे मामले पर राज्य मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि धर्म विशेष के लोग खुद को संविधान, कानून और न्यायपालिका से ऊपर समझ रहे हैं.

राज्य मंत्री ने आगे कहा, पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वाली सरकार सभी को संवैधानिक मूल्यों और कानून का पालन कराएगी. यहां कोई तुगलकी फरमान नहीं चल पाएगा. देश का कानून सब लोगों पर लागू होता है और सबको मानना पड़ेगा. इस तरह की अराजता और न्यायालय के आदेश की अवेहलना अनादर नहीं चलेगा. न्यायालय के आदेश के बाद भी इस तरह की हिंसा और पत्थरबाजी किसी भी कीमत पर बरदास्त नहीं की जाएगी. किसी को भी अपने धर्म के नाम पर इस तरह की हरकत करने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.