ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर के व्यापारी से बेस्ट प्राइस के दो कर्मियों ने की पौने पांच लाख की धोखाधड़ी, ऑर्डर का माल दूसरे को बेचा

भोपाल। मिसरोद स्थित रिटेल स्टोर बेस्ट प्राइस के दो कर्मचारियों ने इंदौर के एक तेल व्यापारी से करीब पौने पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। व्यापारी ने खाद्य तेल के 345 बॉक्स का ऑर्डर कंपनी में दिया था। तय समय पर ऑर्डर नहीं मिला तो व्यापारी ने कंपनी से पूछताछ की, जिसके बाद जांच में सामने आया कि माल भेजने का जिम्मा जिन दो कर्मचारियों पर था, उन्होंने इसे आजाद मार्केट के एक अन्य व्यापारी को बेच दिया था। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने दोनों के विरुद्ध धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

दो माह पहले किया था ऑर्डर

मिसरोद थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सुधाकर शर्मा ने बताया कि इलाके में स्थित बेस्ट प्राइस रिटेल स्टोर से इंदौर के व्यापारी सचिन सोनी ने 19 सितंबर को रुचि स्टार कंपनी का तेल ऑर्डर किया था। इसके लिए उन्होंने 4 लाख 80 हजार 721 रुपए का अग्रिम भुगतान भी कर दिया था।

तय समय के बाद भी नहीं पहुंचा माल

इसके उपरांत गत 22 सितंबर को व्यापारी द्वारा मंगाए गए ऑर्डर के अनुसार तेल के 345 बॉक्स बेस्ट प्राइस से रवाना किए गए। व्यापारी तक यह माल चार-पांच दिन में पहुंच जाना चाहिए था, लेकिन जब 29 सितंबर तक इसकी डिलीवरी नहीं हुई तो व्यापारी को चिंता हुई। उसने पहले रिटेल स्टोर में पता किया। जब वहां से उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उसने पुलिस को मामले की शिकायत की।

जांच के बाद प्रकरण दर्ज

मिसरोद पुलिस ने जांच में पाया कि बेस्ट प्राइस में दो वर्ष से काम कर रहे आशीष शर्मा और शिवम चतुर्वेदी को माल को इंदौर पहुंचाने का काम दिया गया था। लेकिन उन्होंने इंदौर माल भेजने के बजाय भोपाल में ही आजाद मार्केट के एक व्यापारी तक माल पहुंचा दिया। पुलिस ने जांच के बाद दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.