ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में कूलर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कर्मचारी जिंदा जला

इंदौर।  मध्य प्रदेश के इंदौर में कूलर फ़ैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है, जिसमें आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया की मौक़े पर मौजूद गार्ड की दर्दनाक मौत हो गई है। आपको बता दें की यह पूरा मामला लसूड़िया क्षेत्र का है, पुलिस ने मौक़े पर पहुंचकर शव ज़ब्त किया वहीं फ़ायर ब्रिगेड ने आग पर क़ाबू पाया है। आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के पांचाल कंपाउंड का है। जहां अनिल की पुल बनाने की फै़क्टरी है वहां पर राजूराम का गार्ड चौकीदारी करता था देर रात 2 बजे के आस पास शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई।आग ने धीरे – धीरे विकराल रूप धराण कर लिया। वहीं लसूड़िया पुलिस को इसकी सूचना दी गई इसके साथ ही फ़ायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई मौक़े पर पहुँची दोनों टीमों ने आग बुझाने का काम शुरू किया, इसी दौरान लसूड़िया पुलिस को सूचना दी कि एक राजू नाम का गार्ड अंदर ही फंस गया है।

फ़ायर ब्रिगेड ने जैसे तैसे आग पर क़ाबू पाया और पुलिस मौक़े पर पहुँची तो देखा राजू एक कमरे में मृत अवस्था में पड़ा है। वह पूरी तरीक़े से आग में झुलस गया था पुलिस ने इस मामले में मुक़दमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है, वहीं कड़ी मशक़्क़त के बाद फ़ायर ब्रिगेड ने आग पर क़ाबू पाया आग में लाखों का माल जलकर ख़ाक हो गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.