ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फेरी लगाने गया था, घर लौटी लाश… संभल हिंसा दे गई न भूलने वाला जख्म

उत्तर प्रदेश का संभल रविवार को हिंसा की आग में जल उठा. शहर की जामा मस्जिद में सर्वे को लेकर उपद्रवियों ने जमकर तांडव मचाया. सात गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. पुलिस की टीम समझाने गई तो पथराव किया. उपद्रवियों ने फायरिंग के साथ सड़क पर आगजनी की. हिंसा की इस घटना में जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उनमें से एक युवक संभल के हयात नगर का रहने वाला है.

मृतक युवक का नाम नोमान है. उसकी उम्र 42 साल बताई जा रही है. वह घर में एकमात्र कमाने वाला सदस्य था. युवक की मौत से पत्नी और 3 बच्चों के आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे. पिता की लाश को देखकर बच्चे बेसुध हो जा रहे हैं. उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि पापा अब दुनिया में नहीं रहे.

बाजार में फेरी लगाता था नोमान

नोमान बाजार में फेरी लगाता था. वह फेरी लगाकर महिलाओं के शृंगार का सामान बेचता था. हर दिन की भांति नोमान रविवार को भी फेरी लगाने बाजार गया था. इसी दौरान हिंसा भड़क गई और उसकी गोली लगने से मौत हो गई. घरवालों ने बताया कि उन्हें ये पता ही नहीं था कि नोमान को गोली लगी है.

घरवालों ने बताया कि अचानक ही उन्हें किसी का फोन आया और बताया गया कि इलाके में बवाल हुआ है. नोमान भी जख्मी हो गया है. हालांकि, युवक के शव को घर लाया गया है. नोमान के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है.

सुबह सात बजे संभल पहुंची थी सर्वे टीम

रविवार को शाही जामा मस्जिद का सर्वे करने टीम सुबह सात बजे संभल पहुंची थी. इसी बीच, मस्जिद के बाहर भीड़ इकट्ठा होने लगी. सर्वे के बाद टीम के बाहर निकलते ही भीड़ ने हंगामा करना शुरू कर दिया. इसके बाद पथराव और आगजनी की. हिंसा में कई पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं. वहीं, पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.