ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जालौन: स्कूल ग्राउंड में हादसा… बस को बैक करते ड्राइवर ने बच्ची को कुचला, मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश के जालौन में सोमवार को स्कूल बस ने एक छात्रा को रौंद दिया. यह हादसा स्कूल परिसर में ही हुआ है. ड्राइवर बस को स्कूल में बैक कर रहा था, इसी बीच क्लास दो की छात्रा गाड़ी की चपेट में आ गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, पुलिस ने बस के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है.

यह हादसा उरई के सीक्रेट हार्ट स्कूल परिसर में हुआ. बर्ध गांव के रहने वाले कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि सीक्रेट हार्ट स्कूल में सात साल की बेटी राधिका कक्षा 2 में पढ़ती थी, जिसके साथ उसका 6 साल का भाई हर्ष भी पढ़ने स्कूल आता है. सोमवार को वह अपने भाई के साथ सुबह बस से स्कूल पहुंची, जैसे ही वह स्कूल परिसर पहुंची और बस से उतरकर कक्षा की ओर जाने लगी, तभी ड्राइवर सुनील ने अचानक बस को बैक कर दिया, जिससे बस छात्रा राधिका के ऊपर चढ़ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया.

स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी

इस हादसे के बारे में स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही उरई के क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार पांडे कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं परिजन ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.