ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ग्वालियर में विधवा महिला को काम दिलाने के बहाने होटल में दुष्कर्म

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक विधवा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, आपको बता दें की एक हलवाई ने विधवा महिला के साथ दुष्कर्म किया है, आरोपी ने महिला को काम दिलाने की बात कह कर बुलाया था और लंच के लिए स्टेशन बजरिया में एक होटल में ले गया, यहां पर रूम में ले जाकर उसने महिला के साथ गंदी हरकत की महिला के विरोध करने पर उसे शादी करने का आश्वासन दिया था। इस घटना के 7 दिन बाद महिला पड़ाव थाने पहुंची और मामले की शिकायत की है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

महिला ने पुलिस को बताया है कि वह घरों में काम कर अपने बच्चों का पालन पोषण करती है, पति की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है उसने बताया कि वह एक युवक के साथ कुछ समय से शादी पार्टी में काम कर रही है। कुछ दिन पहले युवक ने उसे काम की बात करने के लिए हजीरा बुलाया था हजीरा से आरोपी उसे अपने साथ स्टेशन बजरिया स्थित एक होटल में ले गया, यहां पर एक कमरे में ले गया और वहां पर पहुंचते ही वह उसके साथ गलत हरकत करने लगा।

जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा फिर भी महिला ने विरोध किया लेकिन आरोपी ने बदनाम करने की धमकी देकर दुष्कर्म कर दिया, महिला बदनामी के डर से चुप रही आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा था इसके बाद परेशान महिला थाने पहुंची और मामले की शिकायत की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.