ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बुरहानपुर में तहसीलदार का रीडर रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया, नामांतरण के लिए मांगे थे रुपये

 बुरहानपुर । लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने सोमवार दोपहर तहसीलदार राम पगारे के कार्यालय में छापा मार कर रीडर अशोक कुशवाहा को 3500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद रीडर को सर्किट हाउस ले जाया गया। जहां कागजी कार्रवाई पूरी की गई।

लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि सिलमपुरा निवासी रोहित सिंह वर्मा ने एसपी लोकायुक्त को रीडर द्वारा दो प्लाटों के नामांतरण के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। ये प्लाट मेक्रो विजन स्कूल के पास आनंद नगर में खरीदे गए थे।

शिकायत की पुष्टि के बाद सोमवार को जैसे ही रोहित वर्मा ने रीडर को 35 सौ रुपये दिए टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले वे एक हजार रुपये दे चुके थे।

लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बताया कि तहसीलदार कार्यालय में लंबे समय से रिश्वत का खेल चल रहा था। रीडर ने प्रत्येक नामांतरण के लिए तीन हजार रुपये तय कर रखे थे। बिना राशि दिए नामांतरण की फाइल आगे नहीं बढ़ती थी।

डीएसपी लोकायुक्त ने बताया कि आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा सात के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच में यदि अन्य किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसे भी सह आरोपित बनाया जाएगा।

बहन के नाम से लिए थे दो प्लॉट

फरियादी रोहित वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन के नाम से दो प्लॉट लिए थे। इनके नामांतरण के लिए करीब तीन महीने पहले उन्होंने आवेदन दिया था। इस दौरान रीडर टालमटोल करते रहे। रविवार को उन्हें फोन लगाकर कहा कि आपने यहां प्लॉट लिए हैं, वहां के 2500 रुपये प्रति प्लॉट का रेट है, यह आपको देना होंगे।

इसके बाद फरियादी ने रीडर से कहा कि यह बहुत ज्यादा हैं, कम हो सकते हो बताइये। बाद में रीडर ने साढ़े चार हजार रुपये देने की बात कही। फरियादी ने बताया कि वो पहले ही रीडर को एक हजार रुपये दे चुका था। इसके बाद उसने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत कर दी और आज उन्हें 3500 रुपये की दूसरी किश्त दी थी।

बुरहानपुर जिले में शनिवार शाम तक 3270 लोगों के आयुष्मान कार्ड बना कर वितरित किए गए। कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देशानुसार नगरीय निकायों के वार्डों और ग्राम पंचायतों में आयुष्मान कैंप लगाए गए। इस कैंप की विशेषता यह रही कि 70 प्लस से अधिक आयु वर्ग के पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता से बनाए गए।

कुत्ते को बचाने बाइक सवार गिरा, गंभीर घायल

इंदौर-इच्छापुर हाईवे में शाहपुर के पास शनिवार को अचानक सामने आए श्वान को बचाने के प्रयास में बाइक चालक सुखलाल चौहान निवासी सोनूद गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके अनुसार जिला अस्पताल में बेटी का प्रसव होना था। इसी के चलते रात करीब आठ बजे बुरहानपुर आ रहा था। इसी दौरान दुर्घटना हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.