ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बांग्लादेश में चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी, हिंदुओं के समर्थन में की थी रैली

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के बीच सरकार और पुलिस के रवैये पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. इस बीच इस्कॉन कोलकाता के वाइस प्रेसिडेंट राधारमण दास ने बड़ा दावा किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए एक पोस्ट में उन्होंने कहा है कि चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को ढाका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. चिन्मय कृष्ण दास ने बांग्लादेश में हिंदुओं के समर्थन में रैली की थी. पुलिस ने उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया था.

इस्कॉन कोलकाता के वाइस प्रेसिडेंट राधारमण दास ने कहा, अभी-अभी मुझे हैरान करने वाली खबर मिली है. हिंदू साधु और इस मुश्किल समय में बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों के नेता चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को ढाका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है. उन्हें ढाका पुलिस की जासूसी शाखा ने गिरफ्तार किया है.

बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद से हिंदुओं पर अत्याचार थम नहीं रहा है. इस महीने के पहले सप्ताह दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर चटगांव में ऐसी ही एक घटना सामने आई थी. यहां इस्कॉन मंदिर पर टिप्पणी के बाद हिंसा भड़की थी. शहर के कुछ हिस्सों में सेना की बुलाई गई. इस घटना को लेकर ये बात सामने आई थी कि एक मुस्लिम दुकानदार ने इस्कॉन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था. इसके बादहिंसा भड़क गई. इसमें कई लोग घायल हुए थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.