ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मध्यप्रदेश के सतना में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान बिगड़ी सपना चौधरी की तबीयत

सपना चौधरी का नाम हिंदुस्तान के हर कोने के लोग जानते हैं। एक वक्त था जब हरियाणा के अलग-अलग जगहों पर स्टेज डांस शो करने वाली सपना चौधरी ने आज बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना ली है। अपने डांस के दम पर ही उन्हें ये ख्याति मिली है। उन्होंने कई हरियाणवी फिल्मों, पंजाबी फिल्मों, म्यूजिक वीडियोज और हिंदी फिल्मों में काम किया है। सपना चौधरी मध्यप्रदेश के सतना जिले के रामपुर बाघेलान में लाइव कॉन्सर्ट करने आई थीं। कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद पेट में दर्द होने पर रविवार को लगभग 3 बजे रीवा के संजय गांधी स्मृति अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया था। सपना का ट्रीटमेंट डॉक्टर धीरज केन ने किया जिसके 10 मिनट बाद ही उन्हें आराम मिला और उन्हें उनके होटल भेज दिया गया। बता दें कि, रामपुर बाघेलान के बिजनेसमैन सुखनंदन प्रसाद सर्राफ ने ये प्रोग्राम कराया था। सपना का ये लाइव कॉन्सर्ट रात में 8 बजे से शुरू होकर रात के 12 बजे तक चला था।

कॉन्सर्ट के खत्म होने के बाद सपना ने रात के 1 बजे इवेंट कंपनी के स्टाफ के साथ खाना खाया और रात के 2:30 बजे उनके पेट में दर्द होने लगा जिसके बाद उन्हें होटल मैनेजमेंट को जानकारी दिए बिना उनके सिक्योरिटी गार्ड कार से रीवा के अस्पताल में ले जाया गया जहां उनका ओपीडी में पर्ची कटने के बाद वार्ड नंबर 7 में भर्ती कर दिया गया। सीएमओ डॉक्टर अतुल सिंह ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि तड़के 3 बजे डॉक्टर धीरज केन की मौजूदगी में उन्हें दवा दी गई। और जब उन्हें पेट दर्द में थोड़ी राहत महसूस हुई तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

रविवार की सुबह 4 बजे से सुबह 9 बजे तक चंद्रलोक होटल में आराम करने के बाद सपना की तबीयत में सुधार हो गया। अब वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं। सपना चौधरी ने बहुत ही नीचे से अपनी शुरुआत की है और उसी का नतीजा है कि वो आज इस मुकाम पर है। वो आज एक यूथ आइकन भी हैं। वो काफी लोगों के लिए एक इंस्पिरेशन भी हैं कि कैसे उन्होंने एक छोटे से शहर का होने के बावजूद भी अपनी अलग पहचान लोगों के बीच बनाई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.