ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रूसी हमले से बचने के लिए अब तक 1 मिलियन यूक्रेन के नागरिकों ने छोड़ा देश

रूस और यूक्रेन युद्ध के संघर्ष जारी है। इस बीच यूक्रेन से भारी तादात में लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि यूक्रेन से अब तक एक मिलियन लोग देश छोड़कर निकल चुके हैं। उनके साथ और लोगों के भी जाने की संभावना है। युद्धग्रस्त यूक्रेन में हजारों लोग कड़ाके की ठंड के बीच देश छोड़ने के लिए मजबूर हैं। यूक्रेनी नागरिक आसमान से गिरते बम के गोलों और मिसाइलों से बचते हुए अपने बच्चों को लेकर पड़ोसी देशों में पलायन कर रहे हैं। यूक्रेन से लगने वाली पड़ोसी देश पोलैंड, रोमानिया, मॉल्डोवा की सीमा चौकियों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि रूस के 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला करने के बाद से अब तक लगभग एक मिलियन यूक्रेनी पड़ोसी देशों में पलायन कर चुके हैं। जो इस सदी में सबसे तेजी से होने वाला पलायन है। संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन से पलायन इस सदी का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट हो सकता है। शरणार्थियों के लिए यूएनएचसीआर के अनुसार, रूस-यूक्रेन युद्ध से पहले ही दुनिया में विस्थापित लोगों की कुल संख्या 82।4 मिलियन थी। शरणार्थियों की यह संख्या मोटे तौर लगभग जर्मनी की आबादी के बराबर है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया में इतने शरणार्थी कभी नहीं थे।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि यूक्रेन छोड़ने वालों में आधे से अधिक पोलैंड में प्रवेश कर चुके हैं। इन देशों से होते हुए यूक्रेनियन अन्य यूरोपीय देशों में जा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन के शरणार्थियों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। आपको बता दें कि अब तक जो लोग यूक्रेन छोड़कर दूसरे देशों में शरणार्थी बने हैं, उनकी संख्या यूक्रेन की 44 मिलियन आबादी की केवल दो प्रतिशत है। वहीं बड़ी संख्या में लोग घरों, बम आश्रयों, मेट्रो स्टेशनों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फंसे हुए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.