ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 छह विश्व कप खेलने वाली विश्व की पहली महिला क्रिकेटर बनीं मिताली 

माउंट माउंगानुई । भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने पाकिस्तान के खिलाफ यहां मैदान में उतरते ही एक अहम रिकार्ड अपने नाम किया है। इसी के साथ ही मिताली सबसे ज्यादा छह आइसीसी महिला विश्व कप खेलने वाली विश्व की पहली क्रिकेटर बनी हैं। पाकिस्तान के खिलाफ हुए इस मुकाबले में मिताली बड़ा स्कोर नहीं बना पायीं और केवल छह रनों पर ही आउट हो गयीं।
मिताली से पहले डेबी हाक्ले और कारलोट एडवर्ड्स का सबसे ज्यादा पांच-पांच महिला विश्वकप खेलने का रिकार्ड था। वहीं तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी और कैथरीन ब्रंट का भी यह पांचवां महिला विश्व कप टूर्नामेंट है। मिताली ने साल 2022 से पहले 2000, 2005, 2009, 2013 और 2017 महिला विश्व कप में भी भाग लिया था। वहीं पुरुष खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के जावेद मियांदाद ने छह-छह एकदिवसीय विश्व कप खेले हैं। अब मिताली राज ने इन दोनों की बराबरी कर ली। तेंदुलकर ने भारत के लिए 1992, 1996, 1999, 2003, 2007 और 2011 एकदिवसीय विश्व कप में भाग लिया था। मिताली ने अब तक 226 एकदिवसीय मैच खेले हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.