ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजस्व विभाग के भ्रष्टाचार पर वकीलों ने खोला मोर्चा

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिछले दिनों राजस्व अधिकारियों और अधिवताओं के बीच हुए विवाद की आग अभी भी धधक रही है। बिलासपुर के राजस्व विभाग में काम करवाने के एवज में हो रही धांधली को लेकर अधिवताओं ने जमकर हल्ला बोला। वहीं अधिवताओं की रिहाई को लेकर बिलासपुर के वकील बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे। वकीलों ने शंख बजाया और रघुपति राघव राजाराम का भजन गाकर राजस्व विभाग को जगाने का प्रयास किया।

कलेक्टर सारांश मित्तर से मिलने पहुंचे अधिवताओं ने कलेक्ट्रेट में शंख बजाना शुरू कर दिया। इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बाजपेयी ने कहा कि हमें कलेक्टर से मिलना है। कोई घेराव करने नहीं आए हैं। इस बीच किसी ने कह दिया कि कलेक्टर नहीं है। वे दौरे पर गए हुए हैं, जबकि अधिवताओं को भनक लग गई थी कि कलेक्टर मित्तर अपने कक्ष में ही बैठे हुए हैं। बस फिर क्या वकीलों ने रघुपति राघव राजाराम का भजन शुरू कर दिया और शंख की ध्वनि से पूरा कलेक्ट्रेट को गूंजा दिया। अधिवताओं के इस शंखनाद से आखिकार कलेक्टर को चेम्बर छोड़ बाहर आना पड़ा। पहले चेहरे में सिकन फिर मुस्कराते हुए अधिवताओं से राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.