ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छत्रपति शिवाजी पर विवादित बयान को लेकर विधानसभा में हंगामा

महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सेशन की शुरुआत ही हंगामे से ही हुई। जहां प्रोटोकाल के अनुसार बजट सेशन की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होती हैं , लेकिन जब आज महामहिम भाषण विधान भवन में आए तब शिवाजी महाराज की जय के नारे महाविकास अगाड़ी के विधायकों ने दिए। बता दें कि क्योंकि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कुछ दिन पहले शिवाजी महाराज को लेकर एक विवादित बयान दिया था। लेकिन जब राज्यपाल ने सेंट्रल हॉल में अपने भाषण की शुरुआत की तब हॉल में बीजेपी के तरफ़ से नवाब मलिक के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की और इनके इस्तीफ़े की मांग की। इस नारेबाज़ी के बीच राज्यपाल अपना अभिभाषण पूरा कर नहीं पाए और विधान भवन से निकल गए।

मंत्री जयंत पाटिल ने बीजेपी विधायकों के इस बर्ताव को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और इसकी कड़ी निंदा कीं। उन्होंने कहा कि ये सरासर महामहिम राज्यपाल का अपमान है। उनके अभिभाषण से बजट सेशन की शुरुआत होती है, लेकिन उन्हें अपना भाषण पूरा करने नहीं दिया ये ग़लत बात हैं ऐसा कभी हुआ नहीं हैं। वहीं, वरिष्ट पत्रकार संजय जोग के अनुसार ऐसा कभी हुआ नहीं जहां महामहिम राज्यपाल को अपना भाषण अधूरा छोड़ना पड़ा,” ये एक यूनीक सिचूएशन हैं जहाँ नारेबाज़ी के बीच उन्हें अपना भाषण अधूरा छोड़ना पड़ा, मेरे जानकारी में ऐसा वाकिया इससे पहले कभी नहीं हुआ था। फिलहाल राज्य के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.