ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हैदराबाद एयरपोर्ट पर 61 लाख रुपये का सोना जब्त, 1 गिरफ्तार

हैदराबाद| हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक यात्री को गिरफ्तार किया और उसके पास से 61.72 लाख रुपये मूल्य का 1.14 किलोग्राम तस्करी का सोना जब्त किया है।

यात्री दुबई से आया था और अपने अंडरवियर में सोना छिपा कर लाया था। शक होने पर उसे रोका गया। सीमा शुल्क अधिकारियों ने तलाशी ली और छुपा हुआ सोना बरामद किया। सोने के बारे में पूछने पर वह कोई सही जवाब नहीं दे सका।

अधिकारी ने बताया कि बरामद सोने के सामान को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया है और यात्री को अधिनियम की धारा 104 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

इसके बाद में मेडिकल जांच के बाद उसे संबंधित अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.