ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

झारखंड में गांव की जनता को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

झारखंड की सेहत सुधारने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 4.45 अरब रुपए के अनुदान को मंजूरी दी गई है। 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में 2021-22 के लिए यह राशि केंद्र ने जारी भी कर दी है।स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों की समितियों की ओर से मिले प्रस्तावों की राज्यस्तरीय समिति ने समीक्षा की थी। इसके बाद उसकी अनुशंसा के आधार पर राष्ट्रस्तरीय समिति ने स्वीकृति दी। विभिन्न जिलों की जिला स्वास्थ्य कार्य योजना पर राष्ट्रीय समिति की मंजूरी के आलोक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया गया है। इस राशि का उपयोग मुख्य रूप से ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी पर किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र से लेकर सीएचसी तक की चिकित्सकीय आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।

इस राशि के तहत शहरों की बजाय दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता पर ज्यादा जोर है, ताकि मरीजों को सामान्य चिकित्सकीय देखभाल के लिए मेडिकल कॉलेज या जिला अस्पतालों तक नहीं जाना पड़े। इसके तहत एचएससी, पीएचसी व यूपीएचसी में चिकित्सकीय आधारभूत संरचना (डायग्नोस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर) को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया है। इसके लिए 2021-22 के लिए लगभग 115 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.