ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 11 वें गेंदबाज बने

मोहाली: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर आर अश्विन ने यहां श्रीलंका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में एक अहम रिकार्ड बनाया है। धनंजय डि सिल्वा को आउट करने के साथ ही अश्विन अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विश्व के 11वें गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकार्ड न्यूजीलैंड के महान गेंदबाज सर रिचर्ड हेडली के नाम था। रिकार्ड तोड़ दिया। अश्विन के अब टेस्ट क्रिकेट में कुल 431 विकेट हो गये हैं। वहीं हेडली ने अपने टेस्ट करियर में कुल 431 विकेट लिए थे। अश्विन ने पहली पारी में श्रीलंका के ओपनर लाहिरू थिरिमाने को आउट किया जिससे वह हेडली की बराबरी पर आ गए। इसके बाद उन्होंने धनंजय को lbw आउट किया जिससे वह हेडली से आगे निकल गए। अश्विन अपने टेस्ट करियर का 85वां मैच खेल रहे हैं।

अश्विन अब श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज रंगना हेराथ , भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं। रंगना ने टेस्ट क्रिकेट में 433 विकेट लिए थे। वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव के नाम 434 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा वह डेन स्टेन के 439 टेस्ट विकेटों का भी रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.