ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

यूक्रेन में फंसे 183 भारतीय नागरिकों को लेकर  मुंबई पहुंचा विशेष विमान

यूक्रेन में फंसे 183 यात्रियों को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से लेकर एक विशेष विमान गुरुवार सुबह मुंबई पहुंचा। यूक्रेन से विमान के जरिए गुरुवार को यहां पहुंचे एक छात्र ने बताया कि यूक्रेन में कई छात्र फंसे हुए हैं और सबसे ज्यादा परेशानियां यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में है, जहां फंसे लोगों को मदद की जरूरत है। वहीं, एक अन्य छात्रा ने बताया कि घर वापस आने के लिए विमान में सीट आरक्षित कराना मुश्किल था। छात्रों ने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए भारतीय अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया। एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा कि बुखारेस्ट से 182 यात्रियों और एक शिशु को लेकर एक विमान गुरुवार सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा।

केन्द्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में आए लोगों का हवाई अड्डे पर स्वागत किया। प्रवक्ता ने बताया कि एअर इंडिया एक्सप्रेस गुरुवार को कुवैत के रास्ते दो और निकासी उड़ानें संचालित करेगी। इनमें से एक विमान कोच्चि से बुडापेस्ट (हंगरी) और दूसरा मुंबई से बुखारेस्ट (रोमानिया) जाएगा। बुखारेस्ट से विमान देर रात एक बजकर 50 मिनट पर मुंबई पहुंचेगा और दूसरा विमान बुडापेस्ट से शुक्रवार सुबह आठ बजे यहां पहुंच सकता है।

रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद से देश के पूर्वी हिस्से में हालात बेहद खराब हैं। मुंबई पहुंचे एक छात्र ने कहा कि पेरशानियां (यूक्रेन के) पूर्वी हिस्से में अधिक है और लोगों (छात्रों) को वहां मदद की जरूरत है। एक अन्य छात्रा ने बताया कि यूक्रेनी सीमा पर कई छात्र फंसे हैं। उसने कहा कि मैं प्रार्थना कर रही हूं कि वे भी जल्द वहां से निकल पाएं। विमान में सीट आरक्षित कराना मुश्किल था। छात्रों को सीट नहीं मिल पा रही थी, लेकिन फिर भारतीय दूतावास ने इसमें हमारी मदद की। मंत्री ने कहा कि अभी तक चार से पांच हजार भारतीयों को स्वदेश लाया गया है और बाकी बचे लोगों को वापस लाने तक अभियान जारी रहेगा। मुंबई पहुंची यह तीसरी निकासी उड़ान है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.