ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विश्व शांति के लिए एनएसयूआई ने निकाला कैंडल मार्च

जबलपुर। एनएसयूआई जबलपुर द्वारा प्रदेश प्रभारी सीपी मित्तल के मार्गदर्शन में, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जगत बहादुर अन्नू के आह्वान पर एनएसयूआई के रघु तिवारी के नेतृत्व में यूक्रेन युद्ध में मारे गए भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा को श्रद्धांजलि एवं विश्व में शांति हेतु वंदे मातरम चौक सिविक सेंटर से मालवीय चौक तक कैंडल मार्च आयोजित कर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।

विज्ञप्ति जारी करते हुए एनएसयूआई के रघु तिवारी ने कहा कि भारत सरकार की लापरवाही के कारण आज हमारे भारत मां के लाखों बेटे यूक्रेन में युद्ध के बीच फंसे हुए हैं, भारत सरकार के द्वारा अगर तत्परता दिखाते हुए भारतीय छात्रों को समय पर भारत बुला लिया गया होता तो भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की युद्ध में मृत्यु नहीं होती।

कार्यक्रम में विधायक विनय सक्सेना विधायक संजय यादव,  शहर नगर अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह, पूर्व मंत्री कौशल्या गोटिया, सेवादल अध्यक्ष सतीश तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस चिंटू चौकसे, पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, आरिफ बेग, मनोज सेठ, राजेंद्र रजक, महिला कांग्रेस खुर्शीद अंसारी, बलविंदर मान, आसिफ इकबाल, रिंकू तिवारी, रामदास यादव, लखन प्रजापति, आजाद अंसारी राहुल रजक, करण, बादल पंजवानी ,कपिल भोजक, अमित पंडित, अदनान अंसारी, एजाज अंसारी, शाहनवाज अंसारी, विक्रम ठाकुर, अंकित राय कुमार, सिमरप्रीत आदि मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.