विधानसभा अध्यक्ष को तहसीलदारों ने सौपा ज्ञापन, प्रमोशन की गुहार
भोपाल। मप्र राजस्व अधिकारी संघ के बैनरतले तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से मिलकर प्रमोशन की मांग की है। उन्होंने कहा कि 6 साल से प्रमोशन रूका है। प्रमोशन और भर्ती नियमों में संशोधन कर प्रमोशन दिया जाए। संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्रसिंह ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, अविनाश मिश्रा, आकाश श्रीवास्तव समेत कई तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने उन्हें उच्चतम पद का प्रभार देने की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से प्रमोशन नहीं हो रहा है। इस पर जल्द ठोस निर्णय लिया जाए।
वहीं संघ पदाधिकारियों ने कहा कि मध्य प्रदेश को छोड़ अन्य सभी राज्यों में पदोन्नतियां हो रही हैं। प्रदेश में लंबे समय से मांग उठा रहे हैं पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। इससे तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का मनोबल गिर रहा है। तहसीलदारों ने कहा कि पुलिस विभाग की तर्ज पर राजस्व विभाग के अधिकारियों, नायब तहसीलदार और तहसीलदार को भी उच्चतम पद पर कार्यवाहक के रूप में भी नियुक्त किया जा सकता है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.