ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ननद की शादी में बेहद खूबसूरत लग रही थी मीरा 

मुंबई। बालीवुड एक्टर शाहिद कपूर की बहन सना कपूर की शादी मनोज पाहवा और सीमा पाहवा के बेटे मयंक पाहवा से हुई। पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी सना कपूर अपनी शादी के मौके पर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, उनकी शादी में जिसने सबसे ज्यादा सबका ध्यान खींचा वह भाभी मीरा राजपूत थीं। मीरा राजपूत अपनी ननद की शादी में बेहद खूबसूरत लगीं। मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम पर शाहिद कपूर के साथ अपनी तस्वीर शेयर की।

इस तस्वीर में शाहिद कपूर जहां काले कुर्ते में हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे थे तो वहीं मीरा राजपूत भी सफेद लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दोनों साथ में मेड फोर इच अदर कपल लग रहे थे। मीरा राजपूत ने तस्वीर के साथ कैप्शन में हार्ट शेप इमोजी डाली है। मीरा राजपूत सफेद लहंगे के साथ हेवी ईयरिंग पहना था। साथ ही, बालों को खुला रखकर उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था। इंस्टाग्राम पर यूजर्स दोनों की साथ में इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। दोनों की जितनी तारीफ की जाए कम होगी। वहीं, इसके पहले मीरा राजपूत ने सना कपूर की मेंहदी और संगीत में भी अपना लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम स्टोरी में भी अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की। शाहिद कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर बहन सना कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर। इस तस्वीर में शाहिद को मैरून कुर्ते में नजर आ रहे हैं। सना ने स्यान कलर का लहंगा पहन रखा है।

मिनिमल मेकअप में सना कपूर इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शाहिद कपूर ने बहन की साथ अपनीतस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘समय कैसे बीत जाता है और छोटी बिट्टो अब दुल्हन बन गई है। सब बहुत जल्दी बड़े हो गए मेरी बच्ची … एक अद्भुत नए चैप्टर के लिए एक इमोनशनल शुरुआत। डियर सना आपको और मयंक को हमेशा सूरज की तरह चमकते रहने और अच्छे वाइब्स की शुभकामनाएं देता हूं।।’ बता दें कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत सना कपूर  की शादी में पहुंचे थे। सना की शादी बुधवार को महाबलेश्वर हुई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.