ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 यूपी चुनाव में सुनाई दे रही ऑपरेशन गंगा की गूंज

वाराणसी । उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और रूस-यूक्रेन की लड़ाई साथ-साथ चल रही है। भारत जैसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील देश में दोनों को साथ-साथ जोड़ना लाजमी है। युद्धग्रस्त देश यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन गंगा’ को लेकर राजनीति तेज हो गई है। राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) अध्यक्ष जयंत चौधरी ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के मुद्दे का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में फायदा लेने के लिए राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। जयंत चौधरी ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) नीत गठबंधन की एक संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए कहा कि करीब तीन दशक पहले भी बहुत बड़ी संख्या में कुवैत में फंसे भारतीय लोगों को वापस लाया गया था लेकिन उस वक्त किसी ने इस अभियान को कोई नाम नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि लेकिन इस सरकार ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के अभियान का नाम गंगा नदी के नाम पर रखा है क्योंकि उसकी नजर बनारस और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर है। जयंत चौधरी ने कहा, “मैं दुआ करता हूं कि यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिक सुरक्षित अपने घर लौट आएं लेकिन उन्हें वापस लाने के नाम पर काफी दिखावा हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे मुद्दा बनाने के लिए अपनी चुनावी रैलियों में ऑपरेशन गंगा का नाम ले रहे हैं। जयंत चौधरी ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) नीत गठबंधन की एक संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए कहा कि करीब तीन दशक पहले भी बहुत बड़ी संख्या में कुवैत में फंसे भारतीय लोगों को वापस लाया गया था लेकिन उस वक्त किसी ने इस अभियान को कोई नाम नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि लेकिन इस सरकार ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के अभियान का नाम गंगा नदी के नाम पर रखा है क्योंकि उसकी नजर बनारस और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर है। जयंत चौधरी ने कहा, “मैं दुआ करता हूं कि यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिक सुरक्षित अपने घर लौट आएं लेकिन उन्हें वापस लाने के नाम पर काफी दिखावा हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे मुद्दा बनाने के लिए अपनी चुनावी रैलियों में ऑपरेशन गंगा का नाम ले रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.