ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हादसे का शिकार होने से बचा CM ममता बनर्जी का प्लेन, पायलट को लेकर सामने आई ये बात

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्र ममता बनर्जी का निजी विमान 3 दिन पहले हादसे का शिकार होने से बच गया था. विमान को एयर ट्रबुलेंस का सामना करना पड़ा था. ऐसे में ममता बनर्जी का कहना है कि पायलट की सूझबूझ से हादसा होने से बच गया.

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का निजी विमान 3 दिन पहले हादसे का शिकार होने से बच गया. ऐसे में विमान में उड़ान के दौरान ‘गड़बड़ी’ पैदा होने की खबर के बाद ममता बनर्जी ने कहा है कि उनके विमान के सामने एक अन्य विमान आ गया था और पायलट की मुस्तैदी के कारण टक्कर टल गई.

DGCA से रिपोर्ट तलब

बनर्जी के विमान में उड़ान के दौरान दिक्कत पेश आने के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने नागर विमानन निदेशालय (DGCA) से रिपोर्ट तलब की थी. इस घटना में बनर्जी की पीठ और सीने में चोट आई थी. राज्य सरकार ने DGCA से यह भी जानना चाहा है कि बनर्जी के निजी विमान के मार्ग को मंजूरी दी गई थी या नहीं. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने के बाद राज्य लौट रही थीं, तभी यह घटना हुई.

पीठ व छाती में चोट

उन्होंने विधानसभा में संवाददाताओं से कहा कि अचानक से एक अन्य विमान मेरे विमान के सामने आ गया था. अगर 10 सेकंड तक वही स्थिति रहती, तो दोनों विमान टकरा जाते. पायलट की मुस्तैदी के कारण मैं बच गई. विमान 6 हजार फुट नीचे आ गया था. मुझे पीठ और छाती में चोट आई है और अब भी मुझे दर्द है.

उड़ान के दौरान एयर ट्रबुलेंस

बनर्जी ने यह भी दावा किया कि उनका विमान किसी एयर पॉकेट में नहीं गया था. बनर्जी को ले जा रहे एक चार्टर्ड प्लेन में उड़ान के दौरान संचालन में गतिरोध (टर्बुलेन्स) उत्पन्न हुआ, जिससे विमान अजीब तरीके से हिलने लगा था.

सुरक्षित उतरा प्लेन

पायलट विमान को नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारने में कामयाब रहा. मुख्यमंत्री दसॉ फाल्कन 2000 में सवार थीं, जो 10.3 टन वजन का हल्का विमान है, जिसमें दो फ्लाइट अटेंडेंट सहित अधिकतम 19 लोगों को ले जाने की क्षमता है.

वाराणसी से लौट रहीं थी ममता

बता दें कि वाराणसी से कोलकाता जा रही पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्र ममता बनर्जी का विमान हादसे का शिकार होने से बच गया था. दरअसल, वाराणसी में चुनाव प्रचार करने के बाद ममता बनर्जी शुक्रवार की दोपहर 2:20 बजे निजी चार्टर्ड विमान से कोलकाता रवाना हुई थीं. कोलकाता हवाई अड्डे पर लैंड करते समय विमान को एयर ट्रबुलेंस का सामना करना पड़ा था.  (इनपुट-भाषा)

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.