ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बमबारी रुकने के बाद आएगा यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र का शव: कर्नाटक CM

रूसी हमले के बीच यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र की मौत के बाद मृतक के शव को भारत लाना काफी मुशिकल हो रहा है। इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने कहा कि बमबारी रुकने के बाद ही यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र का शव आएगा।

बता दें कि इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी छात्र की मौत पर दुख जताया था। भारतीय छात्र की मौत पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम मारे गए छात्र के परिवार के संपर्क में हैं, हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। बताया जा रहा है कि रूस ने खारकीव में बहुत बड़ा धमाका किया है. रूस की गोलीबारी में भारतीय छात्र की जान गई है।

यूक्रेन के खारकीव में भारतीय छात्रों के समन्वयक डॉ. पूजा ने बताया कि जिस छात्र की मौत हुई है वह कर्नाटक का रहने वाला है. छात्र का नाम नवीन एसजी है। वह खारकीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में फोर्थ ईयर का छात्र था।  जानकारी के मुताबिक, गवर्नर हाउस में ब्लास्ट हुआ और इसके साथ एयर स्ट्राइक किया गया, जिसमें उस छात्र की मौत हो गई।  जिस समय हादसा हुआ उश समय नवीन खाना लेने के लिए लाइन में लगे थे औऱ गोलाबारी में वह निशाना बन गए और मौके पर उनकी मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.