सम्मान ने किया महिलाओं का सम्मान।
भोपाल ”सम्मान“भोपाल,एवं जागृति कामकाजी महिला सहकारी साख संस्था ने मिलकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लगभग 500 बस्ती की महिलाओं के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम सेंट जोसफ को़. एड. किंडरगार्डन हॉल में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मिस निधि श्रीवास्तव (डीएसपी, फिंगर प्रिंटब् यूरो, भोपाल)जी थीं। मिस नीलिमा श्राफ (इंस्पेक्टर 23 बटालियन, भोपाल), मिस रिचा जैन (डीएसपी,साइबर, भोपाल) एवं आर्चबिषप डॉ. दुराईराज विशिष्ट अतिथि के रूप मे अउपस्थित हुये। डॉ श्वेता अग्रवाल जी (एमबीबीएस) ने महिलाओं को स्त्री रोग संबंधि महत्वपूर्ण जानकारी दी एवं मिस रिचा जैन जी ने साइबर क्राइम संबंधि महत्वपूर्ण जानकारी दी।
सम्मान संस्था द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सफलतापूर्वक समूह संचालन के लिये प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, साथ ही सिलाई एव ंब्यूटिशियन प्रशिक्षण के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.