ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मंत्री पिता की इच्छा विरुद्ध प्रेम विवाह करने वाली बेटी ने पुलिस कमिश्नर से लगाई सुरक्षा की गुहार

चेन्नई । समाज कितना भी प्रगतिशील हो जाए पर विवाह के में मामले लोग अधिकांश प्रेम विवाह के पक्ष में नहीं होते है। ताजा मामले में तमिलनाडु के एक मंत्री की नवविवाहिता बेटी ने बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर से अपने पिता की शिकायत की है। मंत्री पीके शेखर बाबू की बेटी जयाकल्याणी ने पिता से ही सुरक्षा की मांग की है। बता दें कि बाबू को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का करीबी माना जाता है। मंत्री की बेटी ने पति सहित सुरक्षा की मांग की है। जयाकल्याणी ने पुलिस कमिश्नर कमल पंत को एक मेमोरेंडम दिया है। जयाकल्याणी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह सतीश कुमार से प्यार करती थीं और परिवार की इच्छी के विरुद्ध उन्होंने शादी कर ली। उन्होंने कहा, ‘मेरे मां बाप नहीं चाहते थे कि मैं सतीश कुमार से शादी करूं। जब मैंने एक महीने पहले शादी करने की कोशिश की तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और सतीश तो दो महीने हिरासत में रखा। मुझे लगता है इसके पीछे मेरे मां-बाप का हाथ था।’ उन्होंने कहा, मैं बालिग हूं और सहमति से शादी की है। हमें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसलीलिए मैंने बेंगलुरु पुलिस से पुलिस प्रोटेक्शन की मांग की है। हिंदू कार्यकर्ता भरत शेट्टी ने कहा कि इस जोड़े ने सोशल मीडिया के जरिए उनसे भी मदद मांगी है। जयाकल्याणी और सतीश ने हिंदू परंपरा के मुताबिक विवाह किया था। चेन्नई में ही शादी का समारोह हुआ था। हालांकि इसमें परिवार के बहुत कम लोग शामिल हुए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.